फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्री झूलेलाल मंदिर के अखंड ज्योति पट 40 दिन के लिए बंद, चालिहा व्रत महोत्सव शुरू

रामबाग स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में बुधवार को झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के बीच अखंड ज्योति के पट 40 दिनों के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व चालिहा व्रत महोत्सव का शुभारंभ हो गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पहले मां गंगा से आज्ञा ली। इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान श्री झूलेलाल की आरती और जयकारों के बीच विधि-विधान से अखंड ज्योति के पट बंद किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक मखीजा ने बताया कि अगले 40 दिनों तक मंदिर में श्री झूलेलाल ग्रंथ का नियमित पाठ होगा। इस दौरान सिंधी समाज के श्रद्धालु बहराणा साहब की पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलाल से सुख-समृद्धि और लोककल्याण की प्रार्थना करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें