कल्याणपुर मार्केट की गणपति कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। बेसमेंट में बनी छह दुकानों का करीब एक करोड़ के अधिक का माल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह शांत नहीं हुई है। मार्केट में 102 दुकानें हैं।