फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हवाई अड्डे पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), कानपुर हवाई अड्डे द्वारा आज 21 जून, 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जागरूकता फैलाना और सभी के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए योग को बढ़ावा देना है। कानपुर हवाई अड्डे के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सीआईएसएफ (CISF), इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 07:00 बजे दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् (राष्ट्रीय गीत) के साथ हुई। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने योग शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में योग गुरु द्वारा दी गई ब्रीफिंग और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में किया गया सामान्य योग प्रदर्शन शामिल रहा, जिसमें सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। योग सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें