कानपुर देहात में अकबरपुर कस्बे के नेहरू नगर में शनिवार दोपहर दो बजे के करीब घर में घुसे एक युवक ने दंपती का धारदार हथियार से गला रेंत दिया। इसके बाद मरणासन्न हालत में छोड़ कर हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल भेजा है। दोनाें की हालत गंभीर बनी हुई है।