चकेरी के श्याम नगर में विंध्यवासिनी मंदिर के पास स्थित पार्क के बाहर भारी गंदगी और नाले के चोक होने से जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। सफाई व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं और इलाके में संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।