घाटमपुर के श्री मथुरा प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज, रवाईपुर में अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए निर्वाचन आयोग जैसी वोटिंग व्यवस्था अपनाई गई। इसमें छात्रों के नाम लिखने और स्याही लगाने के बाद उन्हें वोट करने दिया गया, जिससे बच्चों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को उत्साह के साथ समझा।