मंधना से टिकरा मार्ग पर शिवनगर मोह्हले के पास सड़क पर गहरे-गहरे बड़े आकार के गड्ढे हैं और गड्डों में भरा है…सीवर का पानी। सड़क अब सड़क कम, लेकिन तालाब ज्यादा नजर आती है। इसके पास में ही दो बड़े निजी स्कूल है, जहां से रोजाना हजारों लोगों और छात्रों का आना-जाना है। कई बार इसी जगह सवारियों से भरे ई-रिक्शे भी पलट चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया नालियां पूरी तरह से जाम हैं और जिम्मेदारों ने आंखे बंद कर रखी है।