बिल्हौर में कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के 64बी रेलवे क्रॉसिंग पर लखनऊ-इटावा राजमार्ग को बंद कर रेल कर्मियों द्वारा रेल पथ की मरम्मत का कार्य आरंभ किया गया है। इस कारण राजमार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को खासी दिक्कतें उठाने पड़ रही हैं। गली-कूचों से जहां छोटे वाहन और बाइक सवार तो निकल जा रहे हैं। वहीं, भारी वाहनों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। संपूर्ण समाधान दिवस होने के कारण बड़ी संख्या में दूर-दूर से आए ग्रामीणों को समस्याएं हो रही हैं।