भीतरगांव ब्लॉक की पसेमा माइनर पानी की जगह झाड़ियों से भरी पड़ी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बुवाई के लिए 20 नवंबर तक उत्तम समय माना जाता है इसके बाद पछेती गेहूं बुवाई ही संभव हो पाती है। लेकिन अभी तक माइनर की सफाई तक नहीं हुई है किसान गेहू बूवाई के पहले पलेवा सिंचाई के लिए पानी आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।