गुजरात के पोरबंदर में रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले कोस्टगार्ड पायलट सुधीर यादव का पार्थिव शरीर सोमवार शाम घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह शव लखनऊ पहुंचा था, जो कानपुर स्थित निवास स्थान पर पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार बुधवार को बिठूर घाट पर होगा।