मौसम में बदलाव के साथ पशुओं को भी कई दिक्कतें होने लगती है। राजकीय पशु चिकित्सालय केंद्र मंधना के वेटनरी फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार सिंह ने बताया पशुओं को आजकल खांसी, निमोनिया, डायरिया और बुखार की दिक्कतें बढ़ रही है। जरूरत है कि पशुओं को रात की सर्दी से बचाव करें उन्हें घने पेड़ या टट्टर के नीचे ही रखें। पशुओं को टाट के बोरों से बनी चटाई से ढककर रखें और खाने में गुड़ भी दें।