कानपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में पासवान समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। शौकत अली ने अपने भाषण में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर को लुटेरा बताया था, जिससे समाज में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी दर्ज कराई और प्रशासन से मांग की कि ऐसे भड़काऊ बयानों पर तुरंत रोक लगाई जाए।