कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में सोमवार रात एक युवक ने किसी से फोन पर बात करते हुए अपना फोन पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद घर के पीछे एक बेल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।