समाजवादी युवजन सभा ने किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे पर छात्र, नौजवान पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जागरूकता अभियान चलाया। सयुस के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि पीडीए समाज को जोड़ने की विचारधारा है। समाजवादी पार्टी लगातार इसे आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर 128 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, रोहित राज राजपूत, अनुराग पांडे, अभय मिश्रा, मुकेश दीक्षित, विनोद यादव, शनि सागर, सुनील यादव, गौतम निगम, हिमांशु तिवारी, सत्यम पांडे आदि रहे