फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन तक पूरा हुआ टनल का निर्माण कार्य

शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 11:05 PM IST

कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) में विद्यार्थी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) से डाउन लाइन पर करीब 331 मीटर लंबी टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। यह मशीन बुधवार शाम भूमिगत रास्ता तैयार करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पहुंची। कानपुर मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद मीणा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसका स्वागत किया गया। आजाद टीबीएम मशीन से स्वदेशी कॉटन मिल से ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन तक टनल का निर्माण हो चुका है। अब दोनों मशीन स्टेशन के दूसरे छोर तक कुछ दिनों के अंदर झकरकटी स्टेशन की ओर बढ़ेंगी। झकरकटी स्टेशन से ये दोबारा कानपुर सेंट्रल की ओर टनल खोदते हुए बढ़ेंगी। कानपुर मेट्रो की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने टीम को बधाई दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें