कानपुर में बर्रा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कानपुर सहोदय स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट, जोन बी 2024-25 का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें पूरे कानपुर से 40 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन टेबल पर अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने खेल पर गजब का नियंत्रण दिखाते हुए विरोधी खिलाड़ी को पराजित कर अंक प्राप्त सभी की तालिया बटोरीं।