कानपुर की महत्वपूर्ण सड़क बर्रा बाईपास से नौबस्ता सब्जी मंडी रोड का निर्माण कार्य सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहा है। कार्य की अत्यंत धीमी गति के कारण सड़क पर अनगिनत गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के चलते जरा सी बारिश में आवागमन मुश्किल हो जाता है और वाहनों की रफ्तार थम जाती है।