पश्चिमी विक्षोभ और नमी युक्त हवाओं के मिलन से मंगलवार सुबह कानपुर में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक गिरने और तेज हवाओं के कारण शहर में कड़ाके की ठंड लौट आई है, जिससे लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने कानपुर सहित उन्नाव, औरैया और कन्नौज जैसे पड़ोसी जिलों में आगामी 3 दिनों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।