कानपुर में वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस 19168 शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से नीचे उतर गई। यह घटना गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुई थी। वहीं, आज कानपुर-झांसी रूट पर एक्सीडेंट वाला ट्रैक बहाल कर दिया गया है। सुबह 7:41 बजे पहली मालगाड़ी पास हुई है।