कानपुर में गणेश चतुर्थी के समापन अवसर पर छावनी स्थित मैस्कर घाट पर भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। भक्तजन ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाते घाट पहुंचे। विसर्जन यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और घाट पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी।