कानपुर में ठंड का कहर जारी है। अस्पतालों में कोल्ड डायरिया के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। डॉक्टर्स को कहना है कि इससे बच्चों को ज्यादा खतरा है। ऐसे में विशेष सावधानियां बरतें। कोल्ड डायरिया से बच्चों को उल्टी दस्त और निमोनिया में बलगम वाली खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।