कानपुर में जाजमऊ से लखनऊ की ओर जाने वाले गंगा पुल पर आज भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जाम उन्नाव सीमा में स्थित गंगा पुल पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण लगा था। सुबह के समय लगे इस जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, और लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहना पड़ा।