फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कोर्ट पहुंचे इरफान सोलंकी, बोले- कानपुर वालों की दुआ है, जो पत्नी को विधायक बनाया

हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:08 PM IST

सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कानपुर वालों की दुआ है, जो पत्नी को विधायक बनाया। यह बातें सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कोर्ट में पेशी पर जाने से पहले कहीं। आगजनी के मुकदमे में सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। लगभग एक साल बाद इरफान को कानपुर लाया गया। इससे पहले पिछले साल अगस्त में वह कानपुर आए थे। एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में चल रहे गैंगस्टर के मुकदमे में आरोप तय होने हैं। मुकदमे में इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, शौकत अली, इसराइल आटे वाला, मो. शरीफ, अज्जन उर्फ एजाज और मुर्सलीन खान उर्फ भोलू आरोपी हैं। इसमें इरफान के अलावा रिजवान और इसराइल कानपुर जेल में बंद हैं, जबकि बाकी को जमानत मिल चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें