शिवराजपुर क्षेत्र के किसान खाद के लिए परेशान हैं। सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, जिसके कारण किसानों को सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी मुश्किल से एक बोरी खाद मिल पा रही है। इस समय धान और मक्का की फसलों को खाद की सख्त जरूरत है।