शिवराजपुर क्षेत्र के दलीपनगर गांव में पिछले 16 महीनों से गौशाला का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसका खामियाजा गांव और आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि अन्ना जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। सड़कों पर घूमते इन जानवरों की वजह से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ये जानवर सड़क पर अचानक आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।