शिवराजपुर कस्बे में गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धा और उल्लास का नजारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और केसरिया पताका लहराते हुए भक्तों की टोली ने नृत्य करते हुए श्री गणेश विसर्जन यात्रा निकाली। सद्भावना कमेटी द्वारा आयोजित इस विशाल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।