कानपुर के महाराजपुर और नरवल क्षेत्र में लगातार कई दिनों से उड़ते ड्रोन को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। रात भर लाठी-डंडे लेकर गांव में पहरा दे रहे हैं। इस बढ़ते मामले को देखते हुए एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडे द्वारा जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि यह प्रकरण कोई गंभीर विषय नहीं है। इस पर ध्यान ना दें ड्रोन के मामले में विशेषज्ञों से भी राय ली जा रही है। यह सिर्फ अफवाह है, अत्यधिक ऊंचाई में होने के कारण कई गांव से एक ही ड्रोन को अलग-अलग जगह पर देखे जाने की बात बताई जा रही है