कानपुर में हैलट अस्पताल के अस्थि रोग विभाग (Orthopedics Department) में अब मरीजों को मुफ्त प्रोलो थेरेपी की सुविधा मिल रही है। इस थेरेपी से रोगियों को दर्द से काफी राहत मिल रही है। डॉ. फहीम अंसारी ने बताया कि प्रोलो थेरेपी एक नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जो क्रॉनिक जॉइंट पेन और लिगामेंट की समस्याओं में बेहद असरदार है।