कानपुर में गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में युवा रोजगार की तलाश में पहुंचे। युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जहां वे विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसरों की तलाश कर रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं।