कानपुर में किदवईनगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार को अंतरविद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर कई निर्णायक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया।