कानपुर में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित होने वाली दो आगामी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर जिले की टीम का चयन मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया। इस चयन प्रक्रिया में कानपुर और इटावा दोनों जिलों के हैंडबॉल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।