भीतरगांव इलाके में अक्तूबर के अंतिम दिनों में गुरुवार को भी सुबह आधे घंटे की झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेत खलिहानों में जहां कटी पड़ी धान की फसल भींग गई। वहीं खड़ी धान की फसल तेज हवा के कारण गिर गई है। तिलहन की अगेती बोई फसल को फायदा हुआ है। वहीं हाल ही में बोई गई आलू, मटर, चना, सरसों की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताविक 31 अक्तृबर तक बूंदाबांदी संग हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना है। किसान 31अक्तृबर तक बुवाई न करें और इसके साथ ही गोभी, टमाटर व आलू की फसलों में सिंचाई भी न करें।