आवास विकास-3 की ग्रीन बेल्ट देख-रेख न होने की वजह से पूरी तरह झाड़ियों से भर गई है और वहां लगे पौधे नष्ट हो चुके हैं। इन ऊंची झाड़ियों की वजह से सड़क पर विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय जनता ने उद्यान विभाग से इन झाड़ियों की सफाई करवाकर फिर से सुंदरीकरण और पौधरोपण कराने की मांग की है।