दादा नगर स्थित आईआईए भवन में कानपुर के उद्यमियों ने सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण देखा और उसकी प्रमुख घोषणाओं का विश्लेषण किया। उद्यमियों ने MSME सेक्टर और स्टार्टअप्स के लिए बजट में दी गई रियायतों का स्वागत किया और इसे औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक बताया।