कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे में अधिवक्ता के खिलाफ सौरिख थाने में एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित वकीलों ने संपूर्ण समाधान दिवस से पहले ही तहसील भवन में ताला डाल दिया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इससे समाधान दिवस में आए अफसर भाग गए। डीएम और एसपी भी नहीं पहुंचे।