फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांबी पुरवा के झींगुर पहलवान ने अपने से दोगुने सोनू पहलवान को किया चित

बिधनू के पिपरगवां गांव में शनिवार को हुए प्रदेश स्तरीय दंगल में देशभर के नामी पहलवानों ने दांवपेच का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दंगल में बिधनू बांबी पुरवा के झींगुर पहलवान ने अपने से दोगुने प्रतिद्वंदी कल्याणपुर के सोनू पहलवान को बिजली सी फुर्ती दिखाकर पलक झपकते चित कर दिया। ग्राम प्रधान रघुनाथ यादव के संयोजन में हुए दंगल का शुभारंभ कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी, आर्यनगर विधायक अमिताभ वाजपेयी और पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने किया। इसके बाद हुए दंगल में अयोध्या के नागेंद्र उर्फ बाबा ने अपने प्रसिद्ध धोबी पछाड़ दांव से राजस्थान के हवा सिंह, मोनू और उत्तराखंड के राहुल पांडेय को चित कर खूब तालियां बटोरीं।हरियाणा के अमन ने उन्नाव के मनटानी पहलवान को, बांदा अतर्रा के फैजल ने हिमाचल प्रदेश के राजेश को मात दी। बनारस के मनोहर पहलवान ने नेपाल के शंकर थापा को लंगड़ी दांव से धराशायी किया। पंजाब के नवनीत और कानपुर देहात के रवि पहलवान की जोरदार भिड़ंत बराबरी पर समाप्त हुई। महिलाओं के बीच भी दंगल हुआ जिसमें कानपुर की आकांक्षा ने गोरखपुर की नम्रता को हराया। यहां सोनू यादव, बबलू शुक्ला, शिव सिंह, सुनील यादव, कुलदीप यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें