कल्याणपुर ब्लॉक के अकबरपुर बैरी गांव में ठेकेदार से जल जीवन मिशन के तहत गांव की इंटरलॉकिंग सड़कों को खुदवा दिया। पाइपलाइन बिछाने के बाद ग्रामीणों की शिकायत के ठेकेदार ने खुदी सड़क को ठीक कराने के लिए बड़ी बड़ी गिट्टी भी डलवा दी। लेकिन तब से करीब एक महीना बीत गया है। सड़क की रिपेयरिंग नहीं कराई। अब सड़क पर बड़ी बड़ी गिट्टी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है।