फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश

मिश्रा कॉलोनी बस्ती के सामने गंगा नदी में हो रही कटान रोकने के लिए उन्नाव सिंचाई विभाग की ओर से तेजी से काम कराया जा रहा। सोमवार को कटान स्थल के पास 250 परक्यूपाइन बोल्डर लगाए गए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने के दौरान तेज बहाव को बोल्डर रोक सके। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि बरसात से पहले कटान रोकने का काम पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुराने यातायात पुल से लेकर मिश्रा कॉलोनी के आगे टॉवर तक करीब 350 मीटर क्षेत्र में कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। अब तक 250 परक्यूपाइन बोल्डर लगाए जा चुके हैं। यह त्रिकोण आकार में लगाए जाते हैं, जिसमें झांड-झंकाड़ आदि भर दिया जाता है, जिससे नदी में जलस्तर बढ़ने या बाढ़ आने के दौरान तेज बहाव को रोका जा सके। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि यह कार्य मिश्रा कॉलोनी के लेकर मुक्ता घाट होते हुए रेलवे पुल के नीचे तक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले कार्य समाप्त करने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार को दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें