बीते समय मे पत्र ही संचार का एकमात्र माध्यम थे। लोग अपने परिचितों को संदेश भेजने के अपने पत्र डाकघर की पत्र पेटियों का प्रयोग करते थे।लेकिन समय के बदलने के साथ संचार के माध्यम बदल गए। लोगों के हाथों में मोबाइल आ गया और लोग पत्र पेटी को भूल गए लेकिन कल्याणपुर के इंद्रानगर रोड पर बने बीएसएनएल के दफ्तर के सामने इस पुरानी और जर्जर होती हुई। पत्र पेटी पुराने जमाने और बीएसएनएल दफ्तर के मोबाइल सिग्नल टावर नए जमाने की एक साथ याद दिलाते हैं।