फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होलिका दहन, तरावीह की नमाज एक साथ, कड़ी सुरक्षा के निर्देश

शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 07:55 PM IST

इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह की नमाज एक साथ आयोजित होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। शहर में 100 मस्जिद ऐसी चिह्नित की गई हैं जहां पास में ही होलिका दहन कार्यक्रम होगा। 13 मार्च को होलिका दहन के दिन रावतपुर रामलला मंदिर से मसवानपुर-जामा मस्जिद होते हुए जाने वाले जुलूस के समय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 13 मार्च की रात को लगभग 250 मस्जिद ऐसी हैं, जहां तरावीह पढ़ी जाएगी और होलिका दहन का कार्यक्रम भी होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम, वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी सदर आदि मौजूद रहे। व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें