फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एमराल्ड गार्डेन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

होली के पावन अवसर पर एमराल्ड गार्डेन परिसर में रंगों का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एमराल्ड गार्डेन के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान निवासियों ने सुमधुर संगीत पर उत्साहपूर्वक आनंद लिया तथा स्वादिष्ट एवं भव्य भोज का लुत्फ उठाया। विशेष रूप से बच्चों में होली को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने गुलाल एवं विभिन्न रंगों के साथ सुरक्षित एवं आनंदमय होली खेली और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन में एमराल्ड गार्डेन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सोसाइटी के सचिव अर्पित गुप्ता, उपाध्यक्ष माला वैश्य, आभा पटेल, राजेश अवस्थी, ललित श्यामदासानी, विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कमलेश कुमार पाठक, ऋषभ मिश्रा, अतुल कनोडिया, डॉ. दीपक अग्रवाल एवं डॉ. अतुल कपूर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें