फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने अनवरगंज रेलवे पुल से पकड़ा

शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 11:15 PM IST

रायपुरवा क्षेत्र में युवक को गोली मारकर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी, जिसका हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। तलउवा मंडी निवासी संजय कुमार जूट के बाेरों की सिलाई का काम करते हैं। उनके छोटे भाई मंगल का गुरुवार की रात किसी बात को लेकर लक्ष्मीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट से विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। गिलट ने देख लेेने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में शुक्रवार रात उसने घर से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तमंचे से फायर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें