कानपुर दक्षिण के रामगोपाल चौराहे पर लगा हाई मास्क टावर लाइट खराब पड़ा है।चौराहे के दुकानदारों के मुताबिक बीते करीब एक महीने से यह लाइट टावर खराब है।टावर के खराब होने से पूरे चौराहे पर अंधेरा पसरा रहता है।शिकायतों के बावजूद टावर की लाइटो को ठीक नही कराया गया।