राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा व नेत्र परीक्षक सिद्धार्थ बाजपेई ने बताया कि नाव के सहारे वह मोहल्ला गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर पहुंचे। वहां बाढ़ से घिरे परिवारों की स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। बताया कि पानी खराब होने के कारण चर्म रोगियों की संख्या अधिक रही, बुखार, खांसी, जुकाम और पेट दर्द के रोगी भी मिले।