क्रीड़ा भारती कानपुर के तत्वावधान में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन स्थित सभागार में रविवार को प्रथम जीजा माता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें खेल जगह में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कानपुर के 16 अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, 6 प्रशिक्षकों की माताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, अखिल भारतीय नियामक मंडल के सदस्य संजीव पाठक, सचिव नीतू सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। फिर योग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने सामूहिक योग की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। फिर ने बांसुरी की मधुर ध्वनि से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सत्यम झा ने किया। इस मौके पर केशव द्विवेदी, ब्रजमोहन सिंह, राकेश राम त्रिपाठी, अरुण दुबे, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।