फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज उत्सव मनाया गया, खिली संस्कृति की बगिया

विजयनगर रोड स्थित अवंतिका पार्टी लॉन में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सज-धज कर पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की ऐसी छटा बिखेरी जिसे देख सभी मंत्रमुगध हो गए। कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश मंत्री डॉ. विजया तिवारी के निर्देशन में महिलाओं ने सावन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रदर्शन किया। सजीव संवादों और पारंपरिक गीतों ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, वंदना मैथानी और रोशना बिश्नोई उपस्थिति रहीं। अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज सिंह ने की, जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष सीमा सिंह ने किया। उत्सव के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी और जयंती वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें