अवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की ओर से होने वाले सामूहिक विवाह के तहत शनिवार को हल्दी-मेहंदी समारोह का आयोजन के ब्लॉक स्थित अग्रसेन भवन में हुआ। यहां सात दुल्हनों ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। इससे पहले हल्दी रस्म भी हुई। इसी भवन में नौ मार्च को सामूहिक विवाह होगा। संस्था के अध्यक्ष आदित्य पोद्दार ने बताया की चार साल पहले इसका विचार आया था। तब से लगातार सात बेटियों के विवाह की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। समारोह में मेहंदी लगाने वाली महिलाओं को उपहार दिए गए। मौके पर गोपाल तुलस्यान, एसएन अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुरभि द्विवेदी, गौरी गुप्ता, जया शुक्ला, एकता महेश्वरी, अंजू अग्रवाल, शालू चौधरी साक्षी जैन, विनीता अग्रवाल, कंचन साहू अनुप्रिया गोयल, शशि गुप्ता, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।