फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: मछली पकड़ने यमुना नदी में गए युवक की डूबने से मौत

सजेती थाना क्षेत्र के अनेशी डेरा में बुधवार को मौसेरे भाई व साथी के साथ यमुना नदी में गया युवक लापता हो गया। शाम को भाई और साथी घर पहुंचे और वह नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की शाम एनडीआरएफ टीम ने यमुना में युवक का शव बरामद कर लिया। अनेशी डेरा निवासी पिंटू निषाद (38) बुधवार को मौसेरे भाई गोविंद व साथी मिथुन के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। शाम को गोविंद व मिथुन घर लौट आए, लेकिन पिंटू नहीं आया। इस पर परिजनों को चिंता होने लगी और उसकी खोजबीन शुरू की। नव में उसके कपड़े रखे मिले। लेकिन वह नहीं मिला। खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर एनडीआरएफ को बुलवाया और यमुना में खोजबीन शुरू कराई। देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया। वह जहां मछली पकड़ रहा था वहीं किसी पत्थर में फंसा हुआ था। युवक किसानी व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके तीन बेटियां व एक बेटा है। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें