मंधना-कुरसौली मार्ग स्थित शिवनगर मोहल्ले में बिजली के वायर बनाने वाले कारखाने के जनरेटर के शोर से परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना था कि रिहायशी इलाके में कारखाने का जनरेटर चलने से तेज आवाज होती है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।