बिरहाना रोड स्थित सराफा कारखाने में शनिवार की शाम एलपीजी गैस सिलिंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। सिलिंडर फटते ही तेज धमाका हुआ और आग चाराें तरफ फैल गई। कुछ ही क्षणों में बड़ी बड़ी लपटें ऊपर बने मकानों की ओर उठने लगीं। आग को देखते ही चीख पुकार मच गई। क्षेत्रवासियों ने कारीगरों के साथ ही ऊपर फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।